प्रयागराज। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर सोमवार को एमजी मार्ग साइड से बसों का आवागमन नहीं होगा। एमजी मार्ग साइड के गेट से चलने वालीं गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ रूट की बसों की आवाजाही नवाब यूसुफ रोड, साइड वाले गेट से ही होगी।
ऐसा इसलिए क्योंकि सोमवार को सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के लिए भूमि पूजन होगा। इसके लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को आमंत्रित किया गया है।
भूमि पूजन कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रस्तावित है। कार्यक्रम बस स्टेशन के एमजी मार्ग साइड में होना है। इस वजह से सोमवार को बस स्टेशन का मुख्य गेट बसों की आवाजाही के लिए बंद रहेगाइसके अलावा बस स्टेशन के – अधिकांश परिसर में बैरिकेडिंग रहेगी। इस वजह से बस स्टेशन पर आवागमन बाधित होना तय है।एआरएम सिविल लाइंस जयकरन प्रसाद ने निर्देश दिया है कि बसें अपनी रवानगी के आधा घंटा पूर्व बस स्टेशन मार्ग पर आएं। बसेंसिविल लाइंस की पार्किंग में न खड़ी की जाएं। कहा कि अगर वाहन गलत ढंग से पार्क किए तो जुर्माना लगाया जा सकता है।
