प्रयागराज। मलाकराज के शिव पार्क में गणेश महोत्सव में मंगलवार को नवयुवक संघ गणेश पूजन समिति के संयोजक सनी सोनकर ने भगवान गणेश को लाल पेड़े और नारियल का भोग लगाया।इस दौरान मेयर गणेश ‘केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने आरती की और कलाकारों को सम्मानित किया गया।इसके बाद झांकी निकालकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन किया गया। का वहीं, भक्ति भजन संध्या में कुमार राघवेंद्र एवं रितिका भजन जागरण पार्टी के कलाकारों भजन पेश किए। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि बुधवार रात नौ बजे महालक्ष्मी जागरण पार्टी भजन प्रस्तुति करेगी।कार्यक्रम में पार्षद आकाश सोनकर, गिरजेश मिश्रा और कबीर जायसवाल के साथ ही समिति के कार्यकर्ता और भक्त उपस्थित रहे।प्रयागराज। कृष्णा नगर कीडगंज में गणपति महोत्सव की धूम है। गणपति महोत्सव एवं शोभा यात्रा समिति के प्रभु श्याम स्पिती ने बताया कि हरिहर बाजा मंदिर में स्थापित गणपति प्रतिमा का प्रतिदिन सुबह से शाम तक पुजन-आरती का क्रम जारी रहता है। बताया कि धार सितंबर को शाम छह बजे से भंडारा होगा। छह सितंबर को विसर्जन होगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री अतिन साहू, कोषाध्यक्ष शेष जायसवाल के साथ स्थानीय लोग शामिल होते हैं।
