प्रयागराज। कटरा में लक्ष्मी टॉकीज के सामने श्रीसमियामाई दुर्गा पूजा कैमेटी इस बार रजत जयंती वर्ष मना रही है। यहां ‘दक्षिण भारतीय मंदिर की अनुकृति का 80 फीट ऊंचा पंडाल पिछले करीब 28 दिनों से निर्माणाधीन है।पंडाल और प्रतिमा निर्माण के लिए कोलकाता के कारीगरों को बुलाया गया है। यहां ऑपरेशन सिंदूर एवं देश के विकास को समर्पित कई झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगी। महाकुंभथीम भी यहां की शोभा बढ़ा सकती है। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल के मुताबिक रजत जयंती वर्ष के आयोजन में कोलकाता के विद्वानों को पूजा कराने के लिए आमंत्रित किया गया है।बंगाल की तर्ज पर ढोल के साथ मां भगवती की आरती भी की जाएगी। साथ ही ध्वनि और प्रकाश के माध्यम से मां दुर्गा के अलौकिक रूप का दर्शन भी श्रद्धालु कर सकेंगे। जिस पार्क में पूजा पंडाल बनाया जा रहा है वहां ग्रामीण परिवेश का दृश्य श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ स्वच्छता और नारी सशक्तिकरण से संबंधित जानकारियां विविध माध्यमों से देने की तैयारी है।मां को सवारी कराने वाला शेर दहाड़ेगा.कोलकाता के कारीगर पूर्ण करने में जुटे हैं ने बताया कि मां जगदंबा जिस शेर की सकी और माध्यम से नारीशक्ति को पूजा से जोड़ने के लिए पुजारी और एक महिला धर्माणी का पुतला भी बनाया।a जायेगा।
