HomeUncategorizedपांच गुना हुई विदेशी बाइक आठ साल में

पांच गुना हुई विदेशी बाइक आठ साल में

प्रयागराज। शहर की सड़कों पर अब हायाबूसा, कावासाकी व बीएमडब्ल्यू जैसी विदेशी व महंगी बाइकें भी हवा से बातें कर रही हैं।यह ऐसी बाइकें हैं, जो पहले गियर पर ही छू मंतर हो जाती हैं। कोरोना संक्रमण के बाद से इन बाइकों को मांग शहर में तेजी से बढ़ी है। मौजूदा समय में करीब 27 ऐसी बाइकें शहर की सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं, जिसकी कीमत 10 लाख से 29 लाख रुपये तक है।वर्ष 2010 जून में पहली महंगी बाइक करीब 10 लाख कीमत की हायाबूसा जनपद के संभागीय परिवहन कार्यालय में रजिस्टर्ड हुई थी। इस बाइक को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बैट बनाने वाली साइमंड्स कंपनी के निदेशक अमितबनर्जी ने खरीदा था। हालांकि इसके बाद से गिनी चुनी बाइकें ही कई वर्षों के अंतराल में खरीदी गई।

वर्ष 2019 तक प्रयागराज में पांच बाइकें 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत थी। वर्ष 2022 के बाद से विदेशी बाइकों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। इनमें 20 बाइकें ऐसी हैं, जिनकी कीमत 13लाख से 29 लाख रुपये के बीच है। बाइकर्स किट की अलग होती है कीमत : इन बाइकों का चलाते समय सुरक्षा का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में बाइकर्स किट का उपयोग किया जाता है। जिसकी कीमत पांच लाख रुपए तक होती है। इनमें हेलमेट बाइक राइडिंग जैकेट, नेक गार्ड, बाइक शूज, चेस्ट आर्मर व बाइकिंग ग्लव्स मौजूदहोता है। इतना ही नहीं हेलमेट में कैमरा व ब्लूटूथ की सुविधा भी रहती है। 

शहर में विदेशी बाइकों की संख्या में इजाफा हुआ है। युवाओं को तेज हवा से बातें करनी वाली बाइकें ज्यादा पसंद आ रही हैं। इन बाइकों की कीमत 10 लाख से अधिक होती है।- राजीव चतुर्वेदी, एआरटीओ

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments