HomeUncategorizedडेढ़ घंटे पहले बंद होंगे कालभैरव मंदिर के कपाट और चन्द्र ग्रहण...

डेढ़ घंटे पहले बंद होंगे कालभैरव मंदिर के कपाट और चन्द्र ग्रहण से ढाई घंटे पहले काशी विश्वनाथ

वाराणसी। चन्द्र ग्रहण के कारण सात सितंबर को शहर के ज्यादातर मंदिर के कपाट दोपहर की आरती के बाद बंद हो जाएंगे। श्री काशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा, मां विशालाक्षी का मंदिर ग्रहण ढाई घंटे पहले तो काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर के कपाट चंद्रग्रहण के डेढ़ घंटे पहले बंद होंगे।श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंदिर की परंपरा के अनुसार चंद्र अथवा सूर्य ग्रहण के स्पर्श के लगभग ढाई घंटे पहले मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसी परंपरा के अनुरूप 7सितम्बर (भाद्र पद पूर्णिमा) को होने वाले चन्द्र ग्रहण के अवसर पर मंदिर की आरती एवं पूजा व्यवस्था में बदलाव रहेगा।मथुरा। चन्द्र ग्रहण के दौरान जहां सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे, वही ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में राजाधिराज अपने भक्तों को दर्शन देंगे। पूरे ग्रहण काल के दौरान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर श्री द्वारीकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि चंद्रग्रहण में पूरे समय ठाकुर जी के दर्शन खुले रहेंगे, हालांकि बाकी दर्शन में बदलाव रहेगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments