HomeUncategorizedदुष्कर्म की आशंका अर्धनग्न हाल में खून से लथपथ मिली युवती

दुष्कर्म की आशंका अर्धनग्न हाल में खून से लथपथ मिली युवती

प्रयागराज/हंडिया। अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ युवती (30 वर्षीय) मिलने पर हंडिया बाजार में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम युवती का मेडिकल कराया गया। वह मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। चिकित्सकों ने प्रथमदृष्टया दुष्कर्म की आशंका जताई है।

 

हंडिया बाजार क्षेत्र में रविवार कीसुबह करीब छह बजे युवती को अर्धनग्न हालत में बेसुध देखा गया। युवती के गर्दन में सूजन, चेहरे पर कट जाने के निशान और गुप्तांग से रक्तस्त्राव हो रहा था। उसके कपड़े कुछ दूरी पर स्थित झाड़ी में पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती की दिमागीहालत ठीक नहीं है। आए दिन हंडिया थाना क्षेत्र में घूमती रहती थी। उसने रहने के लिए अपनी एक जगह भी बनाई थी और अक्सर वहीं रहा करती थी।

 

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। प्राथमिक जांच में युवती से दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवती, जा रही है। मानसिक रूप से परेशान रहती थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments