प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में मरीजों को 100 बेड के एक और ट्रॉमा सेंटर की सुविधा मिलने जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसके मुताबिक करीब 49 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा।
प्रयागराज के साथ कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, मिर्जापुर, जौनपुर सहित अन्य जिलों के मरीजों का भार एसआरएन अस्पताल पर है। एसआरएन अस्पताल परिसर के महिला प्रशिक्षण केंद्र की जमीन पर नए ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाना है।
इसके लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को जल्द पूरा करने पर शासन ने जोर देना शुरू कर दिया है। वहीं टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जिसमें कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दो साल ट्रॉमा लेवल की इमारत तैयार करनी है। 100 बेडेड क्रिटिकल केयर के ठीक सामने ट्रॉमा की नई इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर मरीजों को समय रहते और भी बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।
निजी चिकित्सक भी देंगे सेवाएं पॉली क्लिनिक में निजी चिकित्सालयों के डॉक्टरों की भी ओपीडी चलाने की तैयारी है। ऐसे में चिकित्सकों को डेली बेसिस के हिसाव से रखा जाएगा।
