प्रयागराज। बमरौली उपरहार में कई जगहों पर नालियां नहीं हैं और कहीं हैं तो टूटी हैं। यहां की एक नाली जिससे पिछले 50 साल से 200 से ज्यादा घरों की जल निकासी होती थी, वह अब टूटकर नाले में तब्दील हो गई है। इससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। वहीं, नाले का पानी सड़क पर बहने की वजह से गंदगी भी हो जाती है। बारिश होते ही सड़क पर जलभराव होने से हालात और भी खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर निगम से अधिकारियों को स्थिति के बारे में कई बार जानकारी दी गई है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है
