HomeUncategorized1.20 लाख से अधिक बाटेंगे डिग्रीया, मेधावियों पर होगी मेडल की बारिश

1.20 लाख से अधिक बाटेंगे डिग्रीया, मेधावियों पर होगी मेडल की बारिश

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह 15 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। दोनों समारोहों की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी। दोनों आयोजनों में कुल 1,20,530 छात्र-छात्राओं को उपाधियां व 214 मेधावियों को पदक वितरित किए जाएंगे।

 

राज्य विवि में समारोह की शुरुआत सोमवार सुबह 10:30 बजे होगी। दो घंटे के कार्यक्रम में कुल 92,109 विद्यार्थियों (स्नातक-52037, परास्नातक एवं व्यावसायिक 21312 18760) को उपाधियां प्रदान’ की जाएंगी। स्नातक/परास्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 187विद्याशाखाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को 27 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे जिनमें 15 स्वर्ण पदक छात्राओं व 12 स्वर्ण पदक छात्रों की झोली में जाएंगे। समारोह में सत्र दिसंबर-2024 व जून-2025 की परीक्षा के सापेक्ष उत्तीर्ण 28421 शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी जिनमें में 17268 पुरुष, एक ट्रांसजेंडर व 11152 महिला शिक्षार्थी हैं।

 

वृंदावन कॉलोनी, रायबरेली रोड,लखनऊ की उमा यादव को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की कुलपति प्रो.उमा कांजीलाल दीक्षांत भाषण देंगी। दोनों ही आयोजनों में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments