नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को अवैध सट्टेबाजी एप वनएक्सबेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है। सूत्रों ने बताया कि चक्रवर्ती को सोमवार और रौतेला को मंगलवार को एजेंसी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।
ईडी ने 4 सितंबर को पूर्व क्रिकेटर शिखरधवन से इसी मामले में करीब आठ घंटे तक ड पूछताछ की थी। अगस्त में क्रिकेटर सुरेश रैना से न भी जांच एजेंसी ने इन आरोपों के संबंध में पूछताछ की थी। ईडी अवैध सट्टेबाजी एप से – जुड़े कई मामलों की जांच कर रहा है।
आरोप है कि इस मामले में कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई या बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की गईसट्टेबाजी एप के देश में 22 करोड़
उपयोगकर्ता : केंद्र सरकार ने हाल ही में पैसे
वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाया है। बाजार विश्लेषण फर्मों और जांच एजेंसियों के अनुमान के अनुसार, विभिन्न ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के करीब 22 करोड़ भारतीय उपयोगकर्ता हैं। इनमें से आधे (लगभग 11 करोड़) नियमित उपयोगकर्ता हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी एप बाजार का कारोबार 100 अरब डॉलर से अधिक है, जो 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।
