प्रयागराज। अब लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लखनऊ व वाराणसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लंबे इंतजार के बाद स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट को शासन की तरफ से प्रत्यारोपण का लाइसेंस मिल गया है।
इसी साल 30 अगस्त को शासन की तीन सदस्यीय टीम नेएसआरएन अस्पताल परिसर के पीएमएसएसवाई बिल्डिंगा में स्थित अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर औरट्रांसप्लांट यूनिट का निरीक्षण किया था। वह तैयारी से संतुष्ट नजर आए थे। अब यूनिट की स्थापना के पांचवर्ष बाद शासन की तरफ से ट्रांसप्लांट का लाइसेंस दिया गया है। जल्द ही यहां पर किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा के शुरू होने की संभावना है।
के अभी तक लखनऊ एसजीपीजीआई, केजीएमयू, डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान और वाराणसी के बीएचयू में यह सुविधा उपलब्ध थी। वहीं अब एसआरएनअस्पताल प्रदेश का पोचवा किडनी प्रत्यारोपण केंद्र बन गया है। बता दें कि एसआरएन अस्पताल में आधा दर्जन जिलों के मरीज इलाज कराने आते हैं। वहीं इस उपलब्धि पर यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिरीष मिश्रा और डॉ. दीपक गुप्ता, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष मौर्य व डॉ. सौम्या सहित पूरी टीम को बधाई दी गई।
