प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में मंगलवार देर रात ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स शिव दुलारी (30) की मौत हो गई। वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। घटना वाली रात तेज बुखार होने पर एक नर्स ने इंजेक्शन लगाया था। इसके कुछ देर बाद शिक्’ दुलारी की मौत हो गई।
शिव दुलारी कुचन कोटी वहीं, परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने और उनसे बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सुरक्षित स्पष्ट नहीं होने पर विसरा रखा गया है। भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के बीरमपुर निवासी शिव दुलारीएसआरएन अस्पताल, में बतौर स्टॉफ नर्स थी। वह तीन वर्षों से दो बेटियों के साथ अस्पताल परिसर के कॉलोनी में रहती थी। भदोही के डीघ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात पति सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी और बच्चों से मिलने आए थे। शिव दुलारी को तीन दिनों से बुखार था। वह दवा खाकर ड्यूटी कर रही थी। रात करीब 10:30 बजेअस्पताल से फोन आया कि शिव दुलारी को तबीयत खराब है। सूचना पर वह कॉलोनी से अस्पताल पहुंचे। जहां स्टॉफ के लोंग पत्नी का इलाज कर रहे थे। उनके सामने इंजेक्शन लगाया गया। इसके कुछ ही देर बाद शिव दुलारी की सांसें थम गईं। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव मर्चरी भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कि गया।
