Homeप्रयागराजठंड को लेकर हर्ष वर्धन विकास जागरूक समिति के द्वारा स्वच्छता प्रहरियों...

ठंड को लेकर हर्ष वर्धन विकास जागरूक समिति के द्वारा स्वच्छता प्रहरियों को किया गया कंबल वितरण

स्वच्छता प्रहरियों का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक (अभिषेक)

 

ठंड को लेकर हर्ष वर्धन विकास जागरूक समिति के द्वारा स्वच्छता प्रहरियों को किया गया कंबल वितरण

 

हर्ष वर्धन विकास जागरूक समिति के द्वारा रजवाड़ा बैंक्वेट हॉल मीरापुर में स्वच्छता प्रहरी अभिनंदन कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया

इस अवसर *समिति के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर* ने स्वच्छता प्रहरियों को ठंड मौसम को देखते हुए उनका अभिनंदन करते हुए गर्म कंबल वितरण किया और कहा कि स्वच्छता प्रहरी समाज

का अभिन्न अंग है जो हर मौसम में अपने कठिन परिश्रम से गली मुहल्ला और देश को स्वच्छ करता है और हमारे स्वास्थ्य को

गंदगी से होने वाले बिमारी से बचाता है इसलिए समाज का

दायित्व है अपने स्वच्छता प्रहरियों का ध्यान रखें और संरक्षण करें

इस अवसर अतरसुईया थाना प्रभारी राम मूर्ति यादव ,भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी, एवं डाक्टर हरिश्चंद्र मालवीय* ने 142 स्वच्छता कर्मियों का अभिनंदन किया और कंबल वितरण किया

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रचना वर्मा ने किया

संयोजक यतींद्र सिंह रहे और संचालन श्रीमती मंजूषा सिंह ने किया

इस अवसर मोहिनी अवस्थी, मंजूषा खरें, राजेश कुमार श्रीवास्तव,दिनेश कनौजिया, मृदुल मालवीय,अन्नू केसरवानी, अभिलाष केसरवानी, राजीव चौरसिया, एवं समिति के अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता और क्षेत्रीय स्वच्छता कर्मी रहे

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments