Homeअपराधवरिष्ठ अधिकारी के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने...

वरिष्ठ अधिकारी के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

कीडगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक मकान को किराये पर लेकर उसमें देह व्यापार किए जाने का खुलासा पुलिस ने रविवार को किया।

 

पुलिस ने छापा मारा तो चार युवतियां पकड़ी गई। दरियाबाद निवासी सरगना सर्वेश द्विवेदी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आरोपी सर्वेश एक वरिष्ठ अधिकारी का मकान किराये पर लेकर देह व्यापार करा रहा था।

 

नई बस्ती स्थित दो मंजिला मकान में पिछले कई महीनों से युवक और युवतियों का आना-जाना था। आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

 

जानकारी होने पर एसीपी राजीव यादव, कीडगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने रविवार दोपहर करीब दो बजे मकान में छापा मारा। इस दौरान करीब आधे घंटे तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया।

पुलिस जब अंदर पहुंची तो अलग-अलग कमरों में चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ। सभी को पकड़कर कीडगंज थाने लाया गया। जांच में पता चला कि पकड़ी गई दो युवतियां प्रयागराज की रहने वालों हैं जबकि एक पश्चिम बंगाल और एक वाराणसी की है । कीडगंज पुलिस ने बताया कि आरोपीयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि यह मकान एक वरिष्ठ अधिकारी का है। पुलिस ने अधिकारी से संपर्क किया तो पता चला कि नवंबर 2025 में दरियाबाद निवासी सर्वेश द्विवेदी को 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर घर दिया था जिसका एग्रीमेंट भी कराया था। सर्वेश ने बताया था कि मकान छात्रों को पढ़ाई करवाने के लिए ले रहा है। पुलिस पूछताछ में पश्चिम बंगाल को युवती ने. बताया कि वह फेसबुक के माध्यम से आरोपी के संपर्क में आई थी। इसके बाद वह यहां आ गई।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments