Homeअपराधईरान में सरकार विरोधी आंदोलन तेज, सैकड़ों गिरफ्तार; दुनिया से कटा तेहरान

ईरान में सरकार विरोधी आंदोलन तेज, सैकड़ों गिरफ्तार; दुनिया से कटा तेहरान

ईरान में सरकार की नीतियों व खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के विरोध में हो रहे प्रदर्शन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इंटरनेट व संचार सेवाओं को ठप किए जाने के बाद तेहरान दुनिया से कट गया। सैकड़ों उड़ानें भी रद्द की जा चुकी हैं। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने दूसरी बार देश को संबोधित किया और आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथों में खेल रहे हैं। ट्रंप ही इसके लिए जिम्मेदार हैं।

 

खामनेई वोले-प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार अब तक कम से कम 62 लोग मारे गए हैं जबकि 2,270 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। ईरान सरकार ने देश में इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन सेवाएं बंद कर दी हैं। देश के निर्वासित युवराज की तरफ से प्रदर्शनों के आह्वान के बाद प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार सुबह सड़कों पर नारे लगाते हुए मार्च किया। प्रदर्शनकारियों की तरफ से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि राजधानी तेहरान व अन्य क्षेत्रों की सड़कों पर मलवा बिखरा हुआ है।

 

निर्वासित युवराज के आह्वान के बाद तेज हुए प्रदर्शन, राजशाही स्थापना की मांग…… पिछले साल 28 दिसंबर से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में लगातार तेजी आई है। माना जा रहा है कि ईरानी जनता निर्वासित युवराज रजा पहलवी से प्रभावित हो सकती है। उनके गंभीर रूप से बीमार पिता 1979 की इस्लामी क्रांति से ठीक पहले ईरान से भाग गए थे। पहलवी ने बृहस्पतिवार रात को विरोध प्रदर्शनों का आह्वान किया था। प्रदर्शनकारियों की तरफ से साझा वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अलाव जलाकर ईरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लोग राजशाही की स्थापना की भी मांग कर रहे हैं।

इस बीच ईरानी सरकारी मीडिया ने इन प्रदर्शनों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका व इस्त्राइल के आतंकी एजेंटों ने आग लगाई और हिंसा भड़काई। प्रदर्शकारियों ने बृहस्पतिवार को राजधानी तेहरान में सैकड़ों वाहनों में आग लगा दी।

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments