Homeदेशपार्टी नियमों के तहत बागी गुट सक्रिय, नेपाली कांग्रेस का दो दिवसीय...

पार्टी नियमों के तहत बागी गुट सक्रिय, नेपाली कांग्रेस का दो दिवसीय विशेष महाधिवेशन

नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव से पहले राजधानी काठमांडो में रविवार को नेपाली कांग्रेस के बागी गुट का महाधिवेशन शुरू हुआ। दो दिवसीय विशेष महाधिवेशन में शाम पांच बजे तक 2,035 प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया।

पार्टी के 54 प्रतिशत प्रतिनिधियों की मांग के आधार पर महामंत्री गगन थापा व विश्व प्रकाश शर्मा ने विशेष महाधिवेशन का आह्वान किया था। सभापति शेर बहादुर देउबा सहित अन्य नेताओं ने इसे टालने की कोशिश की थी। प्रचार प्रसार उपसमिति के सदस्य सचिव माधव प्रसाद चम्लागाईं ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू हुई। महाधिवेशन स्थल के मुख्य द्वार के पास लगाए गए स्टॉल से नाम दर्ज करने का काम जारी है। पंजीकरण शुल्क 1,000 नेपाली रुपये निर्धारित किया गया है। स्थल पर पहुंचे प्रतिनिधि पंजीकरण कर कार्ड प्राप्त कर रहे हैं। महाधिवेशन प्रतिनिधियों ने पार्टी नियम की धारा 17(2) के अनुसार हस्ताक्षर कर विशेष महाधिवेशन की मांग की थी। नेपाली कांग्रेस में देशभर में कुल 4,743 महाधिवेशन प्रतिनिधि हैं l

 

इस बीच, नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउबा ने अपने करीबी नेताओं को अपने महाराजगंज स्थित निवास पर बुलाया। पार्टी के एक नेता ने कहा, सभापति ने कुछ निकट नेताओं को निवास पर बुलाया है। पार्टी की हालिया गतिविधियों पर चर्चा के लिए बुलाने की सूचना है।

आज सुबह आठ बजे से शुरू होगा सत्र: … महाधिवेशन का सत्र सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू होगा। विशेष महाधिवेशन के पक्षधर नेता मनोजमणि आचार्य ने बताया कि बंद सत्र तय समय पर सुबह आठ बजे से आरंभ किया जाएगा।

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments