सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर में सोमवार को स्वदेशी अभियान, स्वामी विवेकानंद जयंती व पुरा छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार दुबे ने युवाओं को स्वामीजी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। समाजसेवी संस्था पुजारी मानव सेवा व प्रकृति संरक्षण संस्थान के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। विद्या भारती के सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान डॉ. रोहित गोपाल, अरविंद भार्गव, दीपक अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, सुरेंद्र, अनिल आदि मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प: स्वामी विवेकानंद समिति, भारद्वाजपुरम की तरफ से सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। महामंत्री डॉ. सचिन प्रकाश ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने का आह्वान करते हुए उनके प्रेरणादायक वाक्य ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’ को जीवन में उतारने की बात कही। साथ ही मकर संक्रांति पर माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी वितरित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अजय कुमार ‘रामू दादा’ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
