बसंत पंचमी दिनांक 23 जनवरी 2026 को शिव चरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में सारस्वत खत्री पाठशाला सोसाइटी द्वारा *सारस्वत खत्री पाठशाला* के 106 वें स्थापना दिवस के पावन पर्व पर भव्य हवन पूजन एवं सरस्वती वंदना का एक विहंगम कार्यक्रम संचालित किया गया l
इस अवसर पर सारस्वत खत्री पाठशाला सोसाइटी के अध्यक्ष श्रीमती मीरा खन्ना, उपाध्यक्ष पूर्व जस्टिस अरुण टंडन,सचिव श्री शोहित खन्ना,श्री बसंत खन्ना, श्री अमित खन्ना प्रबंधक टैगोर पब्लिक स्कूल, श्री धीरज खन्ना प्रबंधक शिव चरण दास का कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, श्री दिलीप मेहरोत्रा प्रबंधक एस एस खन्ना डिग्री कॉलेज सहित संस्थाओं के प्रधानाचार्य,शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे l
