Homeआर्थिक300 साल पुरानी विरासत को मिलेगा नया जीवन, लोकनाथ-दारागंज होंगे हेरिटेज हब

300 साल पुरानी विरासत को मिलेगा नया जीवन, लोकनाथ-दारागंज होंगे हेरिटेज हब

प्रयागराज नगर निगम लोकनाथ और दारागंज को हेरिटेज मुहल्ला घोषित किया है। इनकी धाती को संरक्षित करने की कवायद निगम की ओर से तेज हो गई है। इन मुहल्लों को निगम की और अत्याधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। दो चरण में मोहल्लों को विकसित किया जाएगा। लोकनाथ मोहल्ला को पहले चरण में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए नौ करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।

दूसरे चरण में दारागंज मुहल्ले को विकसित किया जाएगा। खानपान के लिए चर्चित इस मुहल्ले को संवारने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। लोकनाथ के पास स्थित भारती भवन लाइब्रेरी को आकर्षक और हाईटेक किया जाएगा। जगह-जगह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और साहित्यकारों की प्रतिमा लगाई जाएगी। पूरे मुहल्ले में लोगों को वाईफाई की भी सुविधा मिलेगी। लोकनाथ और दारागंज में मुहल्ला सैकड़ों साल पुराना है।

दारागंज संगम के करीब स्थित एक ऐतिहासिक क्षेत्र है, जिसने अपनी पुरानी विरासत को बरकरार रखा है, पुरानी इमारतों, मंदिरों, और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और साज-संवार, स्वतंत्रता सेनानियों और साहित्यकारों की मूर्तियां लगाई जाएंगी, गलियों और सड़कों को पुराने स्वरूप में सजाया जाएगा।

वाईफाई, आकर्षक स्ट्रीट लाइट और खानपान की दुकानों का विकास, 300-400 साल पुराने भवनों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि शासन से जीओ जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक वर्ष के भीतर इस मुहल्ले को हाईटेक कर दिया जाएगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments