साहिबाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन मासूम बेटियों की खुदकुशी से आहत पिता चेतन कुमार ने कहा, सब मेरी गलती है। मैंने अपनी बेटियों पर ठीक से ध्यान ही नहीं दिया। मैंने उन्हें मोबाइल फोन दिया। वे कब कोरियन कल्चर से प्रभावित हो गईं, पता ही नहीं चला।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को निशिका (16), प्राची (14) व पाखी (12) के पिता चेतन और उसकी दोनों पत्नियों से दो घंटे तक पूछताछ की। पता चला कि चेतन पर 20 लाख रुपये का कर्ज है। बुधवार रात तीनों बहनों का दाह संस्कार किया गया। बृहस्पतिवार को चेतन ने कहा कि देश में कोरियन ड्रामा, सीरियल वीडियो सभी बंद होने चाहिए।। मैंने अपने तीन बच्चों को खोया है। इस कल्चर की वजह से कोई और अपना बच्चा न गंवाए। तीनों बहनों ने सुसाइड नोट में कोरियाई संस्कृति से प्रेम व आकर्षण की बात लिखकर नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।
तीनों ने कोरियन दोस्त कैसे बनाए, जवाब खोज रही पुलिस : पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों बहनों ने कोरियन दोस्त कैसे बनाए। किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बातचीत पुलिस निशिका व प्राची से छीनकर बेचे करती थीं। यह गुत्थी सुलझाने के लिए गए मोबाइल फोन रिकवर करने में जुटी है।
