भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में किया नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री सांसद श्री विनोद सोनकर जी का भव्य स्वागत
5 अक्टूबर 2020 प्रयागराज भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सांसद विनोद सोनकर जी का भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया भव्य स्वागत अभिनंदन इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने माननीय सांसद विनोद सोनकर जी को बाबा विश्वनाथ जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं मालाओं की बड़ी श्रृंखला से उनका माल्यार्पण करके स्वागत एवं अभिनंदन किया और कहा कि माननीय सांसद विनोद सोनकर जी एक कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन में कार्य करते हुए पार्टी के शीर्ष स्तर पर जिम्मेदारी प्राप्त कर एक कार्यकर्ता के रूप में हम सभी कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं उनके प्रति मैं उनका कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट करता हूं इस अवसर पर माननीय सांसद श्री विनोद सोनकर जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से हमारे नगर आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया जिसे मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकता इसके लिए मैं आपको सौ सौ बार आभार प्रकट करता हूं और आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां कार्यकर्ता बड़े पद पर पहुंच कर के भी कार्यकर्ता ही बना रहता है और आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यालय का संबंध मंदिर और पुजारी के जैसा जहां राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किए जाते हैं ऐसे में हम सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी के मुखिया और देश के यशस्वी एवं गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में चलकर सेवा ही संगठन के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करना है और देश को संपूर्ण विश्व में बड़ी मजबूती के साथ स्थापित करने का जो दायित्व मोदी जी ने लिया है उसे पूर्ण करना है
कार्यक्रम का संचालन वरुण केसरवानी जी ने किया धन्यवाद समापन रमेश पासी जी ने किया
स्वागत एवं अभिनंदन करने वालों में मुख्य रूप से गिरि बाबा देवेश सिंह बृजेश मिश्रा राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक राजेश सोनकर प्रमोद मोदी सचिन जायसवाल रामलोचन साहू आनंद श्रीवास्तव सुभाष वैश्य सितारा लाल अनुपम मालवीय कुलदीप सोनकर राजेश बैनर राजू ठाकुर श्याम प्रकाश पांडे संस्कार सिन्हा मनोज मिश्रा किशोरी लाल जायसवाल गौरव गुप्ता अजय सिंह विजय श्रीवास्तव कौशिकी सिंह संजय कुशवाहा दीनानाथ कुशवाहा भरत निषाद दिलीप केसरवानी ज्ञान बाबू केसरवानी दीनानाथ कुशवाहा अमित गुप्ता मुकेश लारा हिमालय सोनकर परमानंद वर्मा सचिन जायसवाल मयंक दुबे बचपन गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
खबर नीतेश सोनी
