Homeराजनीतिगुलामी का प्रतीक बाबरी विध्वंस पर भाजपा सरकार ने अपनी आहुति देने...

गुलामी का प्रतीक बाबरी विध्वंस पर भाजपा सरकार ने अपनी आहुति देने का काम किया( गणेश केसरवानी)

गुलामी का प्रतीक बाबरी विध्वंस पर भाजपा सरकार ने अपनी आहुति देने का काम किया( गणेश केसरवानी)

30 अक्टूबर 2020 प्रयागराज भाजपा महानगर खुल्दाबाद भारद्वाज एवं कीडगंज मंडल में आयोजित प्रशिक्षण महा अभियान के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जीने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के स चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित मंडल के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि 1999 में जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार बनी तो उन्होंने देश की जनता से कहा कि सर्वप्रथम हम राष्ट्र का मंदिर का निर्माण करने जा रहे हैं पहले राष्ट्र को मजबूत बनाएंगे उसके बाद अगर हमारी दोबारा सरकार बनती है जो हमारा ध्येय है राम मंदिर का निर्माण एवं धारा 370 35a आर्टिकल हटाएंगे वह हम करके रहेंगे जिसे नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने करके दिखलाया और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी सत्ता प्राप्ति के लिए अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया राम मंदिर का निर्माण हमारे लिए ही नहीं अपितु पूरे देश के लिए राष्ट्रीय अस्मिता का प्रश्न बन गया था

राम भक्तों का बलिदान व्यर्थ न जाने पाए इसके लिए 6 दिसंबर 1992 में उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने जब राम भक्तों के द्वारा गुलामी का एवं कलंक का प्रतीक रहा बाबरी ढांचा का विध्वंस किया तब उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी आहुति दे दी पर राष्ट्रीय अस्मिता के लिए एवं राम भक्तों के साथ धोखा नहीं किया परंतु कांग्रेस ने तो राम के अस्तित्व पर ही सवालिया निशान लगाते हुए रामसेतु तोड़ने का प्रयत्न किया जिसे ।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्षों के द्वारा इसे रोकने का काम किया और आगे कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास त्याग तपस्या संघर्ष और बलिदान से भरा पड़ा हुआ है जिसे हम सभी को याद रखना चाहिए इसलिए हम सभी को पार्टी की मजबूती को बनाए रखने के लिए संगठन के द्वारा आए हुए समस्त कार्यों को पूर्ण करते हुए कार्य करना चाहिए
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता श्री गौरव गुप्ता, अनिल भट्ट मनोज मिश्रा जी ने किया प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी डॉक्टर एलएस ओझा राजू पाठक अमर सिंहआभा द्विवेदी किरण जायसवाल मीनू पांडे रेखा यादव स्मृति श्रीवास्तव अभिषेक सोनकर
राजेश कुशवाहा,सीताराम चौरसिया,विजय सिंह,पवन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह,भोला कुशवाहा, आशुतोष कुशवाहा,रजत सोनकर,बीरु सोनकर, सावन जोगी,पूनम द्विवेदी,अनिता मिश्रा, अपूर्वा चन्द्रा, काजल कैथवास,कुशाग्र श्रीवास्तव, शरद केशरवानी,हर्षित अग्रवाल मुन्ना शर्मा,अजय मिश्रा जी के साथ मण्डल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments