- बीजेपी सांसद डा० रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से जलने से मौत
- छः साल की पोती किया जोशी की इलाज के दौरान मौत
- रात को पटाखा जलाते वक्त गंभीर रूप से झुलस गई थी किया जोशी
- साठ फीसदी से ज़्यादा झुलस गई थी किया
- निजी अस्पताल में किया जा रहा था शुरुआती इलाज
- इलाज के दौरान हो गई मौत
- आज दिन में एयर एम्बुलेंस से दिल्ली किया जाना था शिफ्ट
- शिफ्टिंग से पहले ही इलाज के दौरान हुई मौत
- परिवार में मचा कोहराम
- सांसद रीता जोशी ने हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और सीएम योगी से बात कर बेहतर इलाज को मांगी थी मदद
- दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल में होना था आगे का इलाज
- बच्चों के साथ खेलते वक़्त पटाखा फटने से हुआ था हादसा
- 6 साल की किया कुछ दिन पहले ही कोरोना से ठीक हुई थी
- गुड़गांव के अस्पताल में दादी रीता जोशी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुआ था इलाज
- इलाहाबाद से बीजेपी की सांसद रीता जोशी योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं रीता जोशी।
- नीतेश सोनी
