भाजपा पार्षद अपनी टोली बनाकर मतदाताओं से संपर्क करें (ओम प्रकाश)
इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र के चुनाव के संदर्भ में भाजपा पार्षदों के साथ बैठक की गई
25 नवंबर 2020 प्रयागराज, इलाहाबाद झांसी क्षेत्र विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में शहर दक्षिणी उत्तरी एवं पश्चिमी विधानसभा में पार्षदों के साथ बैठक की गई इस अवसर पर चुनाव के संयोजक श्री ओम प्रकाश जी ने उपस्थित पार्षदों से कहा कि आप अपनी टोली बनाकर मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा जी को प्रथम वरीयता के साथ विजई बनाने की अपील करते हुए उन्हें चुनाव के दिन 1 दिसंबर को मतदान स्थल तक लाने का कार्य करें
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी एवं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी ने आए हुए चुनाव के संयोजक श्री ओम प्रकाश जी का स्वागत किया एवं उपस्थित सभी पार्षदों को चुनाव में जुट जाने की अपील की
बैठक का संचालन श्री वरुण केसरवानी जी ने किया एवं समापन श्री रमेश पासी जी ने किया
बैठक में मुख्य रूप से राजू पाठक राजेश केसरवानी पार्षद अमरजीत सिंह राजेश निषाद श्रीमती किरन जायसवाल कुसुम लता पूजा कक्कड़ शीलू निषाद रुचि गुप्ता साहिल अरोरा आदि सभी पार्षद उपस्थित रहे।
नीतेश सोनी
