भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी( गणेश केसरवानी)
27 नवंबर 2020 प्रयागराज, भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय कीडगंज में आयोजित शहर दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में आए श्री ओम प्रकाश जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि इलाहाबाद झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव की सारी जिम्मेदारी आप सभी पर है इसलिए सभी कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क करके हर परिस्थिति में उनके साथ अपने आचार व्यवहार से प्रभावित करके भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मत डलवाने का कार्य करें।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का पुरुषार्थ कभी परास्त नहीं होता हमें पूर्ण विश्वास है इलाहाबाद झांसी स्नातक विधान परिषद के चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और भाजपा प्रत्याशी श्री यज्ञदत्त शर्मा जी भारी बहुमत से जीतेंगे
बैठक का संचालन श्री कुंज बिहारी मिश्रा जी ने किया एवं समापन श्री रमेश पासी जी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से श्री गिरी बाबा, ज्ञानेश्वर शुक्ला बृजेश मिश्रा ,राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल , राजू पाठक, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला ,श्याम प्रकाश पांडे ,किशोरी लाल जायसवाल, प्यारे लाल जायसवाल, मनोज मिश्रा , दिलीप केसरवानी, दिनेश विश्वकर्मा, रणविजय सिंह, राजू वर्मा, राजेंद्र कुशवाहा, गया प्रसाद निषाद ,मुकेश लारा राघवेंद्र मिश्रा ,आशीष जायसवाल ,हिमालय सोनकर अभिषेक सोनकर संस्कार सिन्हा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नीतेश सोनी


