Homeप्रदेशमा0 मंत्री जी ने मण्डी परिसर सिरसा(मेजा) में 1 हजार मीट्रिक टन...

मा0 मंत्री जी ने मण्डी परिसर सिरसा(मेजा) में 1 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले बीज गोदाम का किया लोकार्पण

मा0 मंत्री जी ने मण्डी परिसर सिरसा(मेजा) में 1 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले बीज गोदाम का किया लोकार्पण
17 दिसम्बर, 2020 प्रयागराज।
मा0 मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग श्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरूवार को मण्डी परिसर सिरसा(मेजा) में 1000 मीट्रिक टन क्षमता के बीज गोदाम का लोकार्पण किया। यह गोदाम कृषि विभाग के वीजीआरईआई योजना के अन्तर्गत निर्मित कराया गया है। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत डिजिटल पेमेंण्ट के कारण कृषकों का शोषण समाप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों एवं अन्य समस्त कृषि निवेशों पर ‘पहले आओ-पहले पाओं’ के आधार पर अनुदान दिया जा रहा है, जिससे कृषकों को बिना किसी पक्षपात के सीधे लाभ प्राप्त हो रहा है। मा0 मंत्री जी ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी तीनों नये कृषि कानूनों के सम्बंध में कृषकों को जानकारी दी

और उन्हें सरकार की मंशा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कृषकों को मण्डी के 46 जींसो को मण्डी शुल्क से मुक्त किया गया तथा किसानों को मण्डी के अतिरिक्त अन्य बाजारों का विकल्प उपलब्ध कराकर उचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया गया है। मा0 मंत्री जी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जनपद में कुल 571000 कृषकों को कुल 574 करोड़ रूपये आरटीजीएस के माध्यम से एवं कृषि ऋण मोचन योजना के तहत 58368 कृषकों को 266.74 करोड़ रूपये आनलाइन माध्यम से प्रदान किया गया।

लोकार्पण के समय मा0 मंत्री जी के साथ विधायक मेजा-श्रीमती नीलम करवरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष-श्री विभव नाथ भारती एवं पूर्व जिलाध्यक्ष-श्री शिवदत्त पटेल आदि उपस्थित रहे। कृषि विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक/उप कृषि निदेशक-श्री विनोद शर्मा जी, उप निदेशक कृषि रक्षा-श्री उमाशंकर एवं जिला कृषि अधिकारी-श्री अश्विनी सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारीगों के अलावा कृषक गण उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments