Homeप्रदेशहाथरस कांड के बाद विवादों में रहे डीएम प्रवीन कुमार का मिर्जापुर...

हाथरस कांड के बाद विवादों में रहे डीएम प्रवीन कुमार का मिर्जापुर में हुआ तबादला

हाथरस कांड के बाद विवादों में रहे डीएम प्रवीन कुमार का मिर्जापुर में हुआ तबादला

गुरुवार 31 दिसम्बर साल 2020 का आखिरी दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किए हाथरस के डीएम समेत 11 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया हाथरस कांड के बाद विवादों में आए डीएम प्रवीण कुमार को मिर्जापुर का डीएम बना दिया गया है | हाथरस के एक गांव की 19 वर्ष की लड़की 14 सितंबर के दिन कथित तौर पर गैंगरेप का शिकार हुई अलग अलग अस्पतालों में उसका ईलाज चला 15 दिनों बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई |

लड़की की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया गया लडक़ी के परिजनों का आरोप है कि उनकी मर्जी के खिलाफ पुलिस वालों ने जबरी दाह संस्कार किया उसके बाद लोगो का गुस्सा भड़का जगह जगह लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की मीडिया को भी पीड़ित परिवार से मिलने नही दिया जा रहा था उस समय डीएम पर उठे थे तमाम सवाल उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो पीड़िता के परिजनों को धमकाते हुए नजर आए थे | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी यूपी सरकार से डीएम को न हटाने पर सवाल किया था हालांकि यूपी सरकार ने प्रवीण कुमार को मिर्जापुर भेज दिया है | यूपी जलनिगम के जॉइन मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश रंजन को अब हाथरस का नया डीएम बना दिया गया है इसके अलावा गोंडा के डीएम नितिन बंसल को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है |

*रिपोर्ट- वैभव सिंह*

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments