Homeप्रदेशमा0 मंत्री जी के द्वारा 5 मंगल दलों के चयनितों को खेल-सामाग्री...

मा0 मंत्री जी के द्वारा 5 मंगल दलों के चयनितों को खेल-सामाग्री का किया गया वितरण

मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित युवक/महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का एनआईसी में हुआ सजीव प्रसारण
मा0 मंत्री जी के द्वारा 5 मंगल दलों के चयनितों को खेल-सामाग्री का किया गया वितरण
30 दिसम्बर, 2020 प्रयागराज।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ में आयोजित युवक/महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में खेल सामाग्रियों का वितरण किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर कहा कि गांव के युवाओं को खेल से जोंड़ना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। युवा अगर खेल से जुड़ता है तो वह गांव के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है साथ ही वह नशे से भी मुक्त रहता है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान होना चाहिए और ओपन जिम भी हो, जिससे युवा पीढ़ी स्वस्थ और प्रतिस्पर्धी बनेंगे व उनके अंदर टीम भावना भी विकसित होगी, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक पदक जीतने वाला भी लगातार परिश्रम के बाद ही पदक प्राप्त करता है और उसकी शुरूआत भी निचले स्तर से ही होती है। युवाओं के सशक्त बनने से समाज का विकास होता है। सभी जनपदों में खेल सामाग्री/किट वितरित की जा रही है। युवा बिना भेदभाव के आपस में मिलकर इन खेल सामाग्रियों का प्रयोग करेंगे। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर राजस्व ग्राम में युवक मंगल दल का गठन कर उन्हें खेल सामाग्री उपलब्ध कराया जाना चाहिए। मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।


मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सजीव प्रसारण एनआईसी में किया गया, जिसमें मा0 कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ ही विधायक फाफामऊ श्री विक्रमाजीत मौर्य, मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक कोरांव-श्री राजमणि कौल, जिलाधिकारी-श्री भानु चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी-श्री आशीष कुमार, उप निदेशक युवा कल्याण श्री सन्दीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री दिनेश कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मा0 मंत्री जी के द्वारा जनपद के 05 चयनित मंगल दलों को जिसमें से 03 युवक एवं 02 महिला मंगल दलों के 02-02 आमंत्रित युवाओं को खेल प्रोत्साहन सामाग्री वितरित की गई। प्रोत्साहन सामाग्री का वितरण शंकरगढ़ के पहाड़ी कला युवक मंगल दल, धनूपरु के वीरापुर धोबाह युवक मंगल दल, हण्डिया के सियाडीह युवक मंगल दल, सैदाबाद के डुढ़ुआ महिला मंगल दल एवं माण्डा के

केडवर महिला मंगल दल को किया गया। खेल प्रोत्साहन सामाग्री में मंगल दलों को वाॅलीबाल 4 अदद, वाॅलीबाल नेट 2 अदद, फुटबाल 04 अदद, इन्फलेटर 2 अदद, डिप्स स्टैण्ड 01 जोड़ा व स्किपिंग रोप 01 अदद उपलब्ध करायी गयी। मा0 मंत्री ने मंगल दलों को खेल सामग्री वितरण के उपरांत युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मंगल दलों की ग्रामीण विकास में महती भूमिका है। युवाओं को अपने-अपने ग्रामों के विकास में अभिरूचि रखनी चाहिए और एक सार्थक समाज की व्यवस्था में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की यह कल्पना ही नहीं बल्कि सपना भी है कि पूरे उत्तर प्रदेश की महिलाएं/युवाओं का सशक्तीकरण हो। जब सशक्त युवा होता है तब सशक्त राज्य, देश एवं समाज का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि यह योजना बहुत ही पुरानी थी, जिसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया। े मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस योजना को फिर से शुरू किया है और आज हजारों की संख्या में मंगल दल बन रहे है, जिससे युवा पीढ़ी को जोड़ा जा रहा है।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments