Homeराष्ट्रीयखानम आर्ट गैलरी में फ्री डेमोस्ट्रेसन का कलाकारों के लिए सुनहरा मौका...

खानम आर्ट गैलरी में फ्री डेमोस्ट्रेसन का कलाकारों के लिए सुनहरा मौका कला के दिग्गजों के साथ कर सकेंगे अपनी कला का प्रदर्शन

नेशनल आर्टिस्ट डॉक्टर जाहिदा खानम जो कि प्रयागराज से संबंध रखती हैं जिन्होंने अपना सपना पूरा करते हुए खानम आर्ट गैलरी की ओपनिंग की
यह गैलरी प्रयागराज में पहली प्राइवेट आर्ट गैलरी है ।

इस गैलरी के माध्यम से छोटे बड़े सभी कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा जिसके चलते आर्ट गैलरी में Free Live Demonstration 8,9,10जनवरी को 12:00 से 4:00 तक चलेगी Live Demonstration के माध्यम से कलाकार Water colour, acrylic, calligraphy,oil on canvas, knife painting ,sketching ,drawing औरart talkका आनंद ले सकते हैं ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र भारती जो कि एक प्रसिद्ध कलाकार है उनके साथ साथ स्कल्पचर आर्टिस्ट डॉक्टर नगीना राम ,रविंद्र कुशवाहा हमीदिया इस्लामिया कॉलेज के प्रसिद्ध कलाकार तलत महमूद ,अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय कलाकार जैनब बानो ,प्रसिद्ध कलाकार डॉक्टर कावेरी विज, कसीम फारूखी स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन यूपी गवर्नमेंट, जूही शुक्ला एसोसिएट प्रोफेसर और हेड पेंटिंग डिपार्टमेंट PMV डिग्री कॉलेज प्रयागराज से आदि लोग सम्मिलित रहेंगे।

सबसे खास बात यहां पर नए कलाकारों के लिए और बच्चों के लिए जो सबसे सुनहरा मौका है कि वह सुप्रसिद्ध कलाकारों के बीच में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे जहां उन्हें कला के दिग्गजों के बीच कुछ नया और कुछ अलग सीखने का एक मौका भी मिलेगा प्रयागराज में यह पहला ऐसा मौका होगा जहां इतने सारे कला के महारथी एक साथ खानम आर्ट गैलरी में एक छत के नीचे मंच साझा करेंगे ।

राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खान ने बताया की खानम आर्ट गैलरी में हमारा उद्देश्य उन नई प्रतिभाओं को उभारना है कि जिनके अंदर हुनर होने के बावजूद भी उनकी कला के अनुरूप उन्हें वह प्लेटफार्म नहीं मिल पाता जिसके वह हकदार हैं। खानम आर्ट गैलरी का जिस दिन से शुभारंभ हुआ है वहां निरंतर कलाकारों का ताता लगा हुआ है और देश के विभिन्न हिस्सों से नामचीन कलाकारों के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन भी किया जा रहा है

कलाकारों के अनुसार उनका कहना है कि इससे पहले उन्हें इस तरह का मौका नहीं मिला जितना उन्हें खानम आर्ट गैलरी में खुलकर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है यह कहते हुए कई कलाकार खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉ जाहिदा खानम की तारीख भी कर चुके हैं।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments