इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का चुनाव हुआ संपन्न, संदीप तिवारी बने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के अध्यक्ष, व सचिव अजीत प्रताप सिंह निर्विरोध विजई घोषित।

संगम नगरी प्रयाग राज के अंबिका टावर स्थित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वार्षिक चुनाव कराया गया। 1 वर्ष के कार्यकाल वाली कार्यकारिणी को चुना गया। चुनाव अधिकारी व क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक ने चुनाव संपन्न कराया उनके साथ दिनेश तिवारी व राजेंद्र गुप्ता ने मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की। चैनल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े 35 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। मत विभाजन के बाद अंत में संदीप तिवारी को विजई घोषित किया गया।

अजीत कुमार सिंह सचिव पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा जीत की शुभकामनाएं देते हुए जीत की बधाई दी गई।
मतदान के पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप तिवारी और विवेक पांडे ने 1 वर्ष की कार्य योजना सदस्यों को बताई।

चुनाव अधिकारी व संयोजक वीरेंद्र पाठक ने चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ अध्यक्ष संदीप तिवारी और अजीत सिंह को माल्यार्पण कर जिम्मेदारी सौंपी। उल्लेखनीय है कि मार्च तक वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल चलेगा इसके पश्चात नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण करेगी।

चुनाव के समय वर्तमान अध्यक्ष आलोक मालवीय वरिष्ठ सदस्य पंकज श्रीवास्तव शिंिंिंिंिंिंिंिंिंिंिंिंिंििंिंिंिंिंिंिंिंिंिंिंिंराघवेंद्र मिश्रा सहित सभी मतदाता उपस्थित थे।
खबर नीतेश सोनी
