Homeराष्ट्रीयमकर संक्रांति के अवसर पर रोटरी इलाहाबाद नॉर्थ एवं 10 दिशाएं सोशल...

मकर संक्रांति के अवसर पर रोटरी इलाहाबाद नॉर्थ एवं 10 दिशाएं सोशल ग्रुप की तरफ से खिचड़ी कहानियां और पतंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

प्रयागराज 17 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर रोटरी क्लब इलाहाबाद नॉर्थ के अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश गुप्ता एवं रोटेरियन मनीष गुप्ता के नेतृत्व में खिचड़ी कहानियां और पतंग का कार्यक्रम यमुना जी के निकट कीडगंज में रखा गया इस अवसर को और सफल बनाने के लिए 10 दिशाएं नामक हेरिटेज टूर सोशल ग्रुप की संस्थापक का डॉ कविता गुप्ता एवं उनके अन्य सहयोगी मेंबर्स के सहयोग से खिचड़ी कहानियां और पतन का कार्यक्रम आयोजित किया गया

मोबाइल और आधुनिक डिजिटल दुनिया में आज के बच्चे और युवा पतंग उड़ाने जैसे मैदानी खेलों को भूलते जा रहे हैं इस अवसर पर रोटरी इलाहाबाद नार्थ एवं दस दशाएं के मेंबर ने पतंग उड़ाने का मजा लिया इस अवसर पर कार्यक्रम का समाज को वह पुराने रीति-रिवाजों से जोड़ना भी है जिसका कहीं ना कहीं हमारे जीवन में वैज्ञानिक महत्व भी होता है।

इस अवसर पर विशेष अतिथि रूप में मशहूर चित्रकार और वाटर कलर सोसाइटी ऑफ इंडिया के सह आयोजक मोहम्मद कासिम फारुकी एवं राष्ट्रीय कलाकार और खाना आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खान भी मौजूद रहे रोटरी क्लब के सदस्यों के द्वारा डॉक्टर जाहिदा खान से लाइव पेंटिंग की डिमांड की गई तो राष्ट्रीय कलाकार डॉ जाहिदा खान ने संगम के किनारे मकर संक्रांति के उपलक्ष में एक खूबसूरत चित्रकला की प्रस्तुति भी दी गई दोनों कलाकारों के द्वारा यमुना ब्रिज का सजीव चित्रण किया गया तथा भेंट स्वरूप रोटरी क्लब इलाहाबाद नॉर्थ के अध्यक्ष एवं 10 दिशाएं की संस्था का को चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया गया ।

डॉक्टर जाहिदा खान की मकर संक्रांति स्पेशल पेंटिंग की जमकर तारीफ हुई रोटरी इलाहाबाद नॉर्थ के द्वारा सजीव चित्रकला के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया गया
रोटरी इलाहाबाद नार्थ की तरफ से रोटेरियन डॉक्टर आलोक मिश्रा अशोक तहलियानी दीपक अग्रवाल उमंग अग्रवाल अभिलाषा जैन राजा भैया निर्भय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments