Homeप्रदेशसुरेंद्र चौधरी को भाजपा का एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाइयों ने...

सुरेंद्र चौधरी को भाजपा का एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

सुरेंद्र चौधरी को भाजपा का एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

17 जनवरी 2021 प्रयागराज पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क बालसन चौराहे पर सुरेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा सुरेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही यह संभव है कि एक आम कार्यकर्ता को भी शीर्ष स्तर का पद से सुशोभित करके उसका सम्मान बढ़ाने का कार्य किया जाता है इस अवसर पर उन्होंने सुरेंद्र चौधरी को बधाई दिया और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए आगे कहा कि सुरेंद्र चौधरी जी को एमएलसी का टिकट देखकर शीर्ष नेतृत्व ने प्रयागराज का सम्मान बढ़ाने का काम किया है

इस अवसर पर एमएलसी प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को विधान परिषद का टिकट देकर मेरा नहीं बल्कि हर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है और जिस विश्वास के साथ पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरूंगा और आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी के प्रति में हृदय से आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने यह अवसर एक कार्यकर्ता को दिया है

इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से श्री कुंज बिहारी मिश्रा विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी राजू पाठक बृजेश मिश्रा राजन शुक्ला पार्षद मनोज कुशवाहा अनिल भट्ट श्याम चंद्र हेला श्याम प्रकाश पांडे मनीष केसरवानी अमर सिंह एवं सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments