सभी बाज़ारों में पार्किंग उपलब्ध कराई जाए
आज दिनांक 26/02/2021 को प्रयाग व्यापार मंडल , सिविल लाईनस व्यापार मंडल एवं अशोक नगर राजापुर व्यापार मंडल के तत्वाधान में एक राजापुर स्थित एक गेस्ट हाउस में एक अति आवश्यक बैठक हुई । दो दिन पूर्व विकास प्राधिकरण द्वारा बाबा चौराहे के निकट सैनिक स्वीट्स , यमे रेस्टोरेंट , श्री राम बीकानेर स्वीट्स पर करवाही करी गयी थी और ये सारी दुकाने सीज़ कर दी गयी थी और लगभग ३९ प्रतिष्ठानो को नोटिस दिया गया हैं।

विकास प्राधिकरण द्वारा इस कार्यवाही के विरोध में आज प्रयाग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधी मंडल सभी व्यापारियों से मिला व उनकी बातों को सुना ।जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ की प्रयाग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मिलकर शीघ्र इन सभी दुक़ानो को खुलवाने की माँग करी जाएगी । पीड़ित व्यापारियों ने बताया की वो वर्षों से यहाँ व्यापार कर रहे हैं लेकिन प्रसाशन द्वारा कोई भी पार्किंग की व्यवस्था इन बाज़ारों में नहीं हैं जहाँ ग्राहक अपने वाहन को खड़ा कर के बाज़ार कर सके । इन दुक़ानो से सैकड़ों परिवार जूड़े हुए , जिनकी जीविका पे गम्भीर प्रभाव आ गया हैं । साशन व प्रसाशन की ऐसी कार्यवाही से कई परिवार सड़क पे आ जाएँगे ।

बैठक में मुख्य रूप से प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा , ज़िलाध्यक्ष मो० क़ादिर , सिविल लाईनस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा , महामंत्री शिवशंकर सिंह , राजापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता , ब्रिजेश कुशवहा , मुकेश यादव , आशीष कुमार, मेहँदी हसन , राजेंद्र नाथ , मनोज केसरवानी , कुलदीप केसरवानी , रवि वासुदेव, माया दिवेदी, महेंद्र गुप्ता , चंदन मौर्या , अंकुर अरोरा , संतोषी नाथ, अविनाश सोनकर , बालाजी , हरीओम् बीकानेर , मो० आमिर व अन्य व्यपारी उपस्थित रहें ।
खबर नीतेश सोनी
