यूपीटेक में स्पोर्टस वीक-2021 का समापन।
आज 26 फरवरी को यूपीटेक स्पोर्ट्स वीक का समापन हो गया, जिसके मुख्य अतिथि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब, प्रयागराज के अध्यक्ष श्री आलोक मालवीय रहे इनका स्वागत कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रोफेसर केके भूटानी ने किया तदुपरांत प्रोफ़ेसर भूटानी सर का स्वागत यूपीटेक कोऑर्डिनेटर शिल्पी खरे ने किया । इंडोर गेम में विजयी प्लेयर्स का प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन किया गया, जिसमें कोऑर्डिनेटर शिल्पी खरे ने सहयोग दिया , इसमें चेस प्रतियोगिता में विजेता शार्दुल पांडे एवं उपविजेता अरुण वर्मा रहे,कैरम प्रतियोगिता में नवीन सोनी विजेता रहे एवं प्रथम उप विजेता सक्षम श्रीवास्तव रहे एवं द्वितीय उपविजेता सत्येंद्र सिंह रहे, स्क्रेबल में विजेता मिस तरन्नुम एवं उपविजेता नितेश सिंह रहे।

इसी प्रकार लूडो में विनर विकास कुमार शर्मा एवं प्रथम उप विजेता शमशेर खान एवं द्वितीय उपविजेता विनम्र केसरवानी रहे, जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता में गर्ल्स एकल में स्मृति उपाध्याय प्रथम एवं अनुष्का श्रीवास्तव द्वितीय रही जबकि बॉयज सिंगल में आयुष वशिष्ट विनर रहे एवं मोहम्मद अफनान जावेद रनर अप रहे और अंत में पब्जी कंप्यूटर गेम में विनर अरुण वर्मा रहे जबकि पब्जी डूओ में मोहम्मद आकिब सिद्दीकी एवं मोहम्मद अनीस संयुक्त रूप से रहे ।

क्रिकेट मैच के बारे में और क्रिकेट प्राइज के डिस्ट्रीब्यूशन में संस्था के एकेडमिक हेड शिवम भारद्वाज ने सहयोग दिया , क्रिकेट में बीसीए पाइथन किंग्स का मुकाबला हडूप वारियर्स से हुआ, रोमांचक मुकाबले में पाइथन किंग्स ने यूपीटेक चैलेंज ट्रॉफी 2021। अपने नाम कर लिया। जिसमें मैन ऑफ द मैच फरमान हैदर जाफरी रहे, बेस्ट बॉलर के लिए मोहम्मद अफनान जावेद को चुना गया जबकि बेस्ट बैट्समैन के लिए एवं मैन ऑफ द सीरीज के लिए फरमान हैदर जाफरी का वर्चस्व रहा।
प्रोफेसर भूटानी ने छात्र एवं छात्राओं को आशीर्वाद स्वरुप स्पोर्ट्स वीक के बारे में और इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में चीफ गेस्ट श्री आलोक मालवीय ने खेल के महत्व के बारे में बताया और टेक्निकल छात्रों को खेल में रुचि लेने के लिए प्रशंसा भी की ।

यूपीटेक, इलाहाबाद में दिनांक 21 फरवरी से 24 फरवरी तक स्पोर्टस वीक का आयोजन किया गया। इस एक सप्ताह के कार्यक्रम में विभिन्न स्पोटर्स-गेम्स में किक्रेट, बैडमिंटन, कैरम, चेस, स्क्रबल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 21 फरवरी एवं 22 फरवरी को क्रिकेट मैच का शुभारंभ संस्था के सेंटर मैनेजर रत्नेश कुमार दीक्षित ने किया । क्रिकेट मैच का आयोजन दौलत हुसैन इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान पर किया गया । 23 और 24 तारीख को इनडोर गेम्स-बैडमिंटन, कैरम, चेस, स्क्रबल का आयोजन किया गया।

यूपीटेक चैलेंज ट्रॉफी के इंचार्ज शिवम भारद्वाज ने सफलतापूर्वक क्रिकेट मैच का आयोजन कराया। यूपीटेक चैलेंजर्स ट्रॉफी में 5 टीमों ने भाग लिया टीमों के नाम इस प्रकार हैं ओ लेवल सीएसएस राइडर्स एम एल मैनिपुलेटर्स हधुब वारियर्स एवं ब्लॉकचेन रॉयल्स जिसमें बीसीए पाइथन विजई रही। बैडमिंटन के इंचार्ज दिनेश कुमार कुशवाहा ने सफलतापूर्वक बैडमिंटन मैच कराया। बैडमिंटन में 36 प्लेयर्स ने पार्टिसिपेट किया । कैरम के इंचार्ज विनय यादव ने सफलतापूर्वक कैरम मैच का आयोजन कराया । कैरम में 30 प्लेयर्स ने पार्टिसिपेट किया।

चैस और स्क्रेबल की इंचार्ज मिस शिल्पी खरे ने सफलतापूर्वक चैस और स्क्रेबल मैच का आयोजन कराया जिसमें 13 प्लेयर्स ने चेस में पार्टिसिपेट किया और स्क्रेबल में 14 प्लेयर ने पार्टिसिपेट किया।
लूडो और पब्जी के इंचार्ज शिवम भारद्वाज ने सफलतापूर्वक लूडो और पब्जी का मैच कराया। लूडो में 72 प्लेयर्स ने पार्टिसिपेट किया और पब्जी में 12 प्लेयर्स ने पार्टिसिपेट किया। सेंटर मैनेजर रत्नेश कुमार दीक्षित ने कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए संस्था के एडमिनिस्ट्रेटिव , मैनेजर प्रभात सिंह की भूरी प्रशंसा की एवं इनके सहयोग के लिए अमर बहादुर , रामबाबू एवं ज्ञानेश्वर के सहयोग की भी सराहना की।
समस्त जानकारी संस्था के सेंटर मैनेजर रत्नेश दीक्षित ने दिया।
खबर नीतेश सोनी
