प्रयागराज की महिलाओं के लिए खानम आर्ट गैलरी में बहारें हुनर विद संगम वूमेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है जिसमें प्रयागराज की नारी शक्ति अपनी हुनर और कला का प्रदर्शन दिखा सकती हैं ।

इस कार्यक्रम में खासकर उन महिलाओं के लिए बहुत कुछ होगा जिन्हें की खरीददारी करने का काफी शौक खानम आर्ट गैलरी में पेंटिंग ओं की भव्य प्रदर्शनी के साथ-साथ फैशन और घरेलू साज सज्जा की वस्तुओं का भी अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

खानम आर्ट गैलरी में खूबसूरत पेंटिंग के साथ सूट कुर्ती, बेली ज्वेलरी ,पर्स स्कल्पचर, बेडशीट ,कई यूनिक आइटम भी अपनी खूबसूरती की छटा बिखेरते हुए नजर आएंगे बहारे हुनर विद संगम वूमेंस कार्यक्रम का आयोजन 19 एवं 20 मार्च 2021 प्रयागराज में एक यादगार कार्यक्रम के तौर पर देखा जाएगा।

कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर डॉक्टर जाहिदा खान ने बताया कि यहां पर सशक्त नारियों के लिए बहुत कुछ इंतजाम किए गए हैं जिसमें एक ही छत के नीचे महिलाओं के लिए बहुत कुछ खरीदने के लिए होगा चाहे वह बात करी जाए घर को सजाने के लिए खूबसूरत तस्वीरों की या घरेलू संसाधनों की यहां पर नारियों के लिए अपनी कला के साथ-साथ दूसरों की कला को भी बखूबी देखने का मौका प्राप्त होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य उन सशक्त नारियों को आगे लाना है जो कि अपने घर पर रहकर अपनी कला के द्वारा अनूठे श्रृंगार साज-सज्जा के सामानों का निर्माण करती हैं और खानम आर्ट गैलरी उन महिलाओं की प्रतिभा को लोगों के सामने लाकर उन्हें उनकी प्रतिष्ठा एवं सम्मान को बढ़ाना चाहती है और नारी सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को जागरूक करना भी एक मुख्य उद्देश्य रहेगा ।

प्रयागराज की पहली प्राइवेट आर्ट गैलरी प्रयागराज की महिलाओं के लिए हुनर का एक खूबसूरत मौका लेकर आई है जिसमें हर तरह की गृहणी और कामकाजी महिलाएं अपने हुनर को लोगों के सामने रख सकती हैं।
खबर नीतेश सोनी
