भक्त और ईश्वर के प्रति विश्वास की प्रेम की डोरी है होली( गणेश केसरवानी)
केसरवानी समाज के द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह
4 अप्रैल प्रयागराज/ नरेश गार्डन अंदावा में केसरवानी समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रेम एकता सद्भावना एवं अच्छाई और सच्चाई का और सर्वधर्म समभाव का स्वरूप का प्रतीक है होली और भक्तों एवं ईश्वर के प्रति विश्वास की प्रेम की डोरी है होली और आगे का जब मनुष्य के अंदर राग द्वेष ईर्ष्या छल कपट अहंकार और बुराई व्याप्त होता है तो होली ही उसे दूर कर पाती है क्योंकि ईर्ष्या व बुराई दिलों को तोड़ती है तो वही प्रेम सद्भावना एवं भक्ति का प्रतीक पर्व होली दिलों को जोड़ती है इसलिए हम सबको एक संकल्प लेकर चलना होगा कि समाज के अंदर जो बुराइयां हैं उसको दूर करके होली को अपनाना है जिससे हमारी एकता भाई चारा बना रहे

कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा पार केसरवानी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने किया एवं संचालन राजेंद्र गुप्ता जी ने किया इस अवसर पर समाज के द्वारा भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का बड़ी माला एवं अंगवस्त्रम पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया
इस अवसर पर होली के गीतों के साथ रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

होली मिलन के इस अवसर पर जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी राजेश केसरवानी और पार्षद राम बाबू केसरवानी पवन केसरवानी ओमप्रकाश केसरवानी अभिलाष केसरवानी शैलेंद्र केसरवानी पंकज केसरवानी दीपक केसरवानी धर्मेंद्र केसरवानी अनु केसरवानी रितेश केसरवानी लव कुश केसरवानी मोहित केसरवानी राजू ,मयंक ,बचपन गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी
खबर नीतेश सोनी
