
आज दिनांक 04/04/2021 को अयोध्या में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधी मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ । दिनांक 14/03/2021 को लखनऊ में प्रदेश की प्रांतीय कार्यसमिति का 102 पदों पर चुनाव हुआ था । जिसमें श्री बनवारी लाल कंछल छट्टवि बार प्रांतीय अध्यक्ष , प्रयागराज से श्रीमती अनीता जैसवाल पाँचवीं बार महिला की प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रयागराज से श्री विजय अरोरा पाँचवीं बार प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए थे ।

आज अयोध्या में इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अयोध्या के मा० विधायक व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधी मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश गुप्ता जी ने किया । इस कार्यक्रम में 65 ज़िलों के व्यापारियों ने शपथ ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मा० क़ानून मंत्री श्री ब्रिजेश पाठक जी रहें । उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी एवं सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

अयोध्या में राम लला मंदिर के महंत गोपाल दास जी के उत्तराधिकारी महंत नयन कुमार जी ने शपथ ग्रहण कराई ।
प्रयागराज से श्रीमती अनीता जैसवाल ने महिला प्रदेश अध्यक्ष , श्री विजय अरोरा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष , श्री ज्ञान प्रकाश प्रांतीय मंत्री एवं महमूद खान ने प्रांतीय मंत्री की शपथ ली । प्रयागराज के अन्य व्यपारी जिन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल किया था उनका शपथ समारोह आयोजन ज़िला स्तर पर किया जाएगा ।
खबर नीतेश सोनी

