
खानम आर्ट गैलरी में होने जा रहे ईद स्पेशल बहारें हुनर विद संगम वूमेंस कार्यक्रम का आगाज 11 और 12 अप्रैल को किया जाएगा आपको ज्ञात करा दें कि इससे पहले भी प्रयागराज की प्राइवेट आर्ट गैलरी खानम आर्ट गैलरी में यह प्रोग्राम किया जा चुका है और जो कि काफी सफल भी रहा था ।

लोगों की डिमांड को देखते हुए इस कार्यक्रम को दोबारा से आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में सभी प्रकार की पेंटिंग स्कल्पचर और क्राफ्ट काफी किफायती दामों पर लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे कार्यक्रम में covid नियमों को ध्यान में रखते हुए मार्क्स और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दिया जाएगा जिससे कि आने वाले ग्राहक शॉपिंग के साथ-साथ खुद को सुरक्षित भी रखें

कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए एक सुनहरा मौका है कि वह खानम आर्ट गैलरी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा ले और कार्यक्रम को और भी सफल बनाएं कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों और मेजबान ओं के लिए कुछ विशेष भी रहेगा गैलरी में स्टॉल लगाने वाले कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

और ऐसा पहली बार होने जा रहा है जहां डिजाइनिंग ज्वेलरी सिंगार के आकर्षक सामान इसके साथ साथ घर को सजाने वाले सात सज्जा के सामान जैसे चादर टेबल कवर अन्य आकर्षक चीजें उपलब्ध रहेंगी लोगों के आकर्षण का केंद्र फैशन बुटीक इंडियन पाकिस्तानी डेली वियर फेस्टिवल पार्टी वियर काफी सारे रेंज और आकर्षक डिजाइनिंग वेयर उपलब्ध रहेंगे।
खबर नीतेश सोनी

