आदित्य गुप्ता से बना अब्दुल ,घर में ही पढ़ता था नमाज़
नोएडा से एटीएस के हत्थे चढ़े धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह ने कानपुर के काकादेव निवासी मूक बधिर छात्र आदित्य गुप्ता को भी अपना शिकार बनाया ।
ब्रेनवाश कर और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया और उसका नाम अब्दुल रखवा दिया। aditya उनकी बातों में आकर इस कदर प्रभावित हुआ कि वह चोरी छुपे घर में नमाज पढ़ने लगा और मस्जिद भी जाने लगा। उसके बैंक खाते में विदेश से हर महीने ₹7000 आते थे। घर में मिले धर्म परिवर्तन संबंधी कागजात देखकर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो इसके कुछ दिन बाद ही वह लापता हो गया और सोमवार को एटीएस के खुलासे से पहले रविवार को वह अचानक रहस्यमई तरीके से घर लौट आया।
घटना कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के काकादेव पी ब्लॉक निवासी राकेश कुमार गुप्ता जो कि पेशे से वकील है ।राकेश के मुताबिक उनका लड़का aditya मूक बधिर है ।स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के संबंध में दिल्ली व नोएडा जाया करता था। परिवार जनों के मुताबिक करीब 1 साल से aditya के हाव-भाव व्यवहार के साथ खानपान और रहन-सहन के तरीकों में बदलाव आया । पहले नजर अंदाज किया गया लेकिन बाद में यह व्यवहार खटकने लगा ।इस बीच कई बार उसको नमाज पढ़ते देखा गया। नमाज में भी जाने लगा ।तब यह यकीन हो गया कि कुछ न कुछ गड़बड़ है जब उसके कागजात आदि खंगाले गए तो धर्मांतरण संबंधित दस्तावेज मिले। इसके कुछ दिन बाद 10 मार्च को वह लापता हो गया है। इसकी f.i.r. कल्याणपुर थाने में दर्ज कराई गई।
एसडीएम ने दावा किया है कि धर्म परिवर्तन कराने के बाद आदित्य को दक्षिण भारत भेज दिया गया था ।उसने वीडियो कॉल से बात कर के परिवारजनों को धर्मांतरण के बारे में बताया।
Samiksha
