Homeप्रदेशलापरवाही पड़ गई भारी , बढ़ गए कोरोना संक्रमण के मरीज

लापरवाही पड़ गई भारी , बढ़ गए कोरोना संक्रमण के मरीज

लापरवाही पड़ गई भारी , बढ़ गए कोरोना संक्रमण के मरीज
अनलॉक से बाजारों में बढ़ी भीड़ और सड़कों पर चहल-पहल के दौरान लापरवाही भारी पड़ रही है। सिर्फ एक संक्रमित के न्यूनतम आंकड़े पर आया कोरोना संक्रमण का प्रसार फिर बढ़ने लगा।

दो दिन बाद मंगलवार को अचानक संक्रमित बड़े हैं ।24 घंटे में 13 नए पॉजिटिव चिन्हित किए गए हैं। वही स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमित से कम रही है। राहत इस बात की रही कि उपचार के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। जिला सर्वलाइंस अधिकारी डॉ एके तिवारी के मुताबिक लोग कोरोना जांच कराने के लिए कतराने लगे हैं ।मंगलवार को 5388 लोगों ने कोविड जांच कराई।शिकायतें मिल रही है कि लोग मास्क लगाने से भी परहेज कर रहे हैं।

यही संक्रमण प्रसार का कारण बन रहा है। 2 दिन पहले एक संक्रमित मिला और अब 40 घंटे बाद यह संख्या 13 पर पहुंच गई ।यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूकता का परिचय देना होगा अन्यथा संक्रमण प्रसार की गति तेजी पकड़ सकती है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments