Homeप्रदेशजिलाधिकारी की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंशों के जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंशों के जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंशों के जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ने गो-आश्रय केन्द्रों की सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने का दिया निर्देश
गो संरक्षण केन्द्रों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं


 
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संगम सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गो आश्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखी जाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि गो-आश्रय केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाये, जिस भी गो-आश्रय केन्द्र में जो कमियां पायी जाये, उन्हें तत्काल दुरूस्त करायें। संरक्षित गोवंशों को किसी भी दशा में कोई दिक्कत न आयें। गो आश्रय केन्द्रों पर चारा, पानी, शेड, प्रकाश तथा जल-जमाव न होने देने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण रूप से सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता पर लें तथा संवदेनशील रहने के निर्देश दिये। कहा कि कहीं से भी किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कहीं से भी यदि शिकायत प्राप्त होती है, सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने गो-आश्रय केन्द्रों के संचालन, वृहद गो-संरक्षण केन्द्रों के निर्माण के लिए जहां पर भी अभी तक जमीन उलब्ध नही हो पायी है, वहां पर जमीन का चिन्हाॅकन करते हुए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभी तक जो भी निराश्रित गोवंश गो संरक्षण केन्द्रों पर संरक्षित नहीं किये गये है, उनकों शीघ्रता से गो संरक्षण केन्द्रों में संरक्षित किया जाये। बैठक में एडीएम प्रशासन श्री वी0एस0 दुबे, डीडीओ, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी श्री आर0पी0 राय सहित उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारीगण सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ख़बर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments