Homeप्रदेशसाइबर क्राइम के इस हेल्प लाइन नंबर पर करे कॉल, सीज़ होगा...

साइबर क्राइम के इस हेल्प लाइन नंबर पर करे कॉल, सीज़ होगा फ्रॉड करने वालों का खाता

साइबर क्राइम के इस हेल्प लाइन नंबर पर करे कॉल, सीज़ होगा फ्रॉड करने वालों का खाता
अगर आपके खाते से ऑनलाइन फ्रॉड कर रकम निकाली जाती है तो आप को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी मदद के लिए साइबर क्राइम में हेल्पलाइन नंबर 155526 जारी किया है ।

इस पर आप तत्काल फ्रॉड की सूचना दें ।आपके खाते से ट्रांसफर की गई रकम जिस भी खाते में होगी उसे सीज कर दिया जाएगा ।बाद में आपसे ब्लैंक क्रॉस चेक लेकर फ्रॉड की रकम को लौटा दिया जाएगा। एडीजी साइबर क्राइम रामकुमार ने बताया कि ओटीपी पूछकर खातों से रकम उड़ाने की शिकायतें लगातार आती रहती है ।जिन मामलों में ओटीपी पूछकर रकम निकाली जाती है उसमें Bank भी कुछ नहीं कर पाता।

पर अब साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर पर पूरी जानकारी अपलोड होते ही संबंधित बैंकों अलर्ट मिल जाएगा, फिर Bank जिस खाते में पैसा गया है उस खाते से पैसे की निकासी पर तत्काल रोक लगा देगी। लेकिन इसके लिए फ्रॉड की सूचना बैंक से पैसा निकलने के 24 घंटे के भीतर देना होगा। उन्होंने कहा कि बस एक ही स्थिति में पैसा वापस मिलना मुश्किल होता है। जब फ्रॉड करने वाले ने पैसा कैश लिया हो ।राम कुमार ने बताया कि जरूरी नहीं कि किसी बैंक के खाते में गया हो ,तभी फ्रीज किया जाएगा ।पैसा किसी ई वॉलेट जैसे पेटीएम ,फोन पे,मोबिक्विक आदि में भी गया होगा तो भी वापस मिल सकता है।

हेल्पलाइन नंबर 155260 पर शिकायत करने के बाद पीड़ित इसकी स्थिति नेशनल साइबर क्राइम के पोर्टल पर देख सकता है और जानकारी अभी अपडेट कर सकता है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments