ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में दो भारतीय पहली बार होंगे ध्वजवाहक
उद्घाटन में मैरी कॉम और समापन में बजरंग पुनिया थामेंगे तिरंगा
6 बार की विश्व चैंपियन और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह 23 जुलाई से टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे।
इन खेलों में भारत की ओर से पदक के सबसे बड़े दावेदारों में से एक पहलवान बजरंग पुनिया 8 अगस्त को समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक की भूमिका निभाएंगे।
भारतीय ओलंपिक संघ ने इन खेलों की आयोजन समिति को अपने फैसले से अवगत करा दिया है ।पहली बार ऐसा हुआ है जबकि ओलंपिक में भारत के दो ध्वजवाहक (एक पुरुष और एक महिला) होंगे।
Samiksha
