बिगड़े हालात के चलते भारत अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस बुलाएगा अपने वतन
अफगानिस्तान में तेजी से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए भारत अपने नागरिकों और कर्मियों को वापस बुलायेगा।
अफगानिस्तान में अमेरिकी फौजों की वापसी और तालिबान के देश के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जे को देखते हुए भारत वापसी की योजना पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक 2001 में तालिबान के पतन के बाद से अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर भारत की मौजूदगी है। गृह युद्ध की आग में झुलस रहे अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं।
इसी कारण वहां मौजूद अपने नागरिकों और कर्मियों को वापस लाने की योजना पर नई दिल्ली में चर्चा हुई। भारत के काबुल में दूतावास के अलावा कंधार और मजार -ए -शरीफ में वाणिज्य दूतावास है। जहां उसके 500 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। हेरात और जलालाबाद में भारत के दो वाणिज्य दूतावास पहले ही बंद किए जा चुके हैं।
Samiksha
