Homeप्रदेशयूपी में बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होगी संस्कृत

यूपी में बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होगी संस्कृत

यूपी में बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होगी संस्कृत
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब पहली कक्षा से संस्कृत पढ़ाई जाएगी। वही कक्षा 4 और 5 में वैदिक गणित का अध्ययन कराया जाएगा ।

देश के राजनैतिक मानचित्र में हुए बदलाव के जरिए जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 और 35a हटाने के बाद की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। यही नहीं नौनिहालों को गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादो का बलिदान भी पढ़ाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2021 और2022 के पाठ्यक्रम में सत्तारूढ़ दल के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सरकार के एजेंडे से जुड़े मुद्दों को शामिल किया है।

कक्षा 6 की पुस्तक’ पृथ्वी और हमारा जीवन’ में देश के मानचित्र के जरिए पढ़ाया जाएगा कि जिस अनुच्छेद 370 और 35a के जरिए जम्मू कश्मीर को विशेष स्वायत्तता मिली थी और उनके नागरिकों को विशेष अधिकार प्राप्त थे ।उसके खत्म होने के बाद लद्दाख और जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं लद्दाख की राजधानी लेह और जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments