पर्यावरण संरक्षण के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू की अनोखी पहल, पहने कचरे से बने कपड़े
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा कदम उठाया है।
वह पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्मों में कचरे से बने कपड़े पहनने की पहल की है। यह शुरुआत तापसी अपनी तेलुगु फिल्म मिशन इंपॉसिबल से करने जा रही हैं। अपने इस फैसले के बारे में तापसी कहती है कि मेरे मन में यह ख्याल अक्सर ही आता रहता था कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान पहने जाने वाले कपड़े बेकार हो जाते हैं। बहुत कम ऐसा होता है कि फिल्म निर्माता इनको दोबारा इस्तेमाल करने की सोचते हैं।
मेरी कोशिश है कि फिल्म में मेरे कपड़े ऐसी वस्तुओं से बने जो प्राकृतिक रूप से नष्ट हो या रीसाइकिल्ड मेटेरियल से बनाया जाए। फिल्म में मैं जो भी कपड़े पहन रही हूं। वह या तो कचरे से बने हैं या फिर ऐसी वस्तुओं से जो प्राकृतिक रूप से नष्ट हो सकती।
Samiksha
