Homeप्रदेशUP के 15 जिलों में येलो अलर्ट:वेस्ट यूपी के 10 और लखनऊ...

UP के 15 जिलों में येलो अलर्ट:वेस्ट यूपी के 10 और लखनऊ समेत पूर्वांचल के 6 जिलों बारिश के आसार, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली भी गिर सकती है

UP के 15 जिलों में येलो अलर्ट:वेस्ट यूपी के 10 और लखनऊ समेत पूर्वांचल के 6 जिलों बारिश के आसार, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली भी गिर सकती है

तेज हवा और बादलों की आवाजाही के चलते लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली है। मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को पूर्वांचल और अवध के 6 और वेस्ट यूपी के 10 जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद है।
मौसम का यह मिजाज अगले 4 से 5 दिनों तक बना रहेगा। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि लोगों को आने वाले दिनों में चिपचिपी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। लखनऊ में बीते दो हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है। इस दौरान कई बार पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से 40 डिग्री की गर्मी 45 डिग्री से भी ज्यादा परेशान करने लगी।

24 घंटे पहले बदला मौसम
बीते दिन गुरुवार की सुबह से ही आसमान में छाए बादल शुक्रवार को भी नजर आए। बीच-बीच में तेज धूप भी निकली, लेकिन हवा में तेजी आने से भयंकर गर्मी से मामूली राहत मिली। हवा और बादलों के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। दिन में बीच-बीच में तेज धूप और हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से उमस वाली गर्मी बनी रही। बीते दिन में लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से मामूली कम है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार रात को कानपुर नगर में 40.1 मिमी. बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया, ऐसा ही गोरखपुर के इलाकों में देखने को मिला। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अब धीमी और भारी बारिश निरंतर होते रहने की संभावना बनती जा रही है।

लखनऊ में आज सुबह कई इलाकों में आसमान में बादल दिखे।

बंगाल की खाड़ी से आई मानसून की बारिश
प्रदेश के कुल 6 जिलों में गुरुवार को बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार, हफ्ते भर से पहले निरंतर हवाओं के दिशा बदलने से मानसूनी बारिश के आसार कम बने। अब बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ने मानसून को उत्तर भारत की ओर बढ़ाया किया है। इसलिए आज से आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना प्रबल हुई है। मौसम विभाग के डॉक्टर एसएन पांडेय सुनील कहते हैं कि बंगाल की खाड़ी से आए बादलों से मानसूनी बारिश हो रही है। बारिश का क्रम आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। बारिश तापमान को नीचे लाने के मददगार साबित होगी।

15 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूर्वांचल के बलिया, देवरिया, मऊ, गोरखपुर, आजमगढ़ जिलों में अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, कासगंज, अलीगढ़ और बिजनौर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इन जिलों में शुक्रवार को बारिश के आसार है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी, कुछ जगह बिजली गिरने की भी संभावना है।

बुधवार को इन शहरों में हुई बरसात

बलिया – 113 मिमी

कानपुर – 40.1 मिमी

महराजगंज- 51.4 मिमी

गोरखपुर – 30.1 मिमी

सिद्धार्थ नगर – 13.1 मिमी

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments