देश के 17 वे खेल मंत्री के रूप में अनुराग ठाकुर ने संभाला कार्यभार और किए बड़े ऐलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई )के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को देश के 17 वें खेल मंत्री के रूप में दायित्व संभाल लिया ।
उन्होंने वादा किया है कि देश को खेल पावर हाउस बनाने में यथासंभव सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्हें ऐसे समय में मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है जबकि भारतीय खिलाड़ी 23 जुलाई से टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों की अंतिम तैयारियों में जुटे हैं ।अनुराग ठाकुर को खेल मंत्रालय के साथ सूचना और प्रसारण मंत्रालय का मंत्री भी बनाया गया है ।उनके साथ 35 साल के युवा नीतीश प्रमाणिक को खेल राज्य मंत्री बनाया गया है ।
जो कैबिनेट में सबसे युवा हैं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का आभारी हूं जिन्होंने मुझे नया दायित्व सौंपा है। खेल के प्रति उनकी सोच ,प्यार और पहल है जो भारतीय खेलों को आगे लेकर जा रही है। उन्होंने कहा की पूर्व खेल मंत्री रिजिजू के कार्यकाल में अब तक जो भी अच्छे कार्य किए गए हैं वह जारी रहेंगे।
हम सबको साथ लेकर खेलों की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे। मणिशंकर अय्यर के बाद खेल मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले अनुराग ठाकुर पहले कैबिनेट मंत्री होंगे।
Samiksha
