लोगों की लापरवाही पड़ रही है भारी, बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज
कोरोना से बचाव करने में लोगों की लापरवाही संक्रमण प्रसार का कारण बन रही है।
10 दिन से जिले की सीमाओं, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर किसी यात्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। साफ है बाजारों में भीड़ भाड़ संग कोविड प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही से कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 8 नए पॉजिटिव चिन्हित किए गए। जिनमें एक गांव अन्य शहर के विभिन्न मोहल्लों के रहने वाले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर एके तिवारी के मुताबिक जिले में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरीअंट अलर्ट के तहत जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
शुक्रवार को कुल 7523 लोगों की जांच कराई गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 125 पर सिमट गई। जिले में 8 नए संक्रमित पाए गए। वही टीकाकरण के काम ने भी फिर रफ्तार पकड़ ली। लगातार चौथे दिन वैक्सीन डोज लगवाने वालों की संख्या 15000 के पार रही। स्लॉट बुक कराने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है।
Samiksha
