प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़ाएंगे मनोबल टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की ओलंपिक तैयारियों की समीक्षा की।
पीएम ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों से 13 जुलाई को शाम 5:00 बजे संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे और शुभकामनाएं देंगे। रियो ओलंपिक के दौरान भी प्रधानमंत्री ने ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को मिलकर उन्हें विदा किया था। लेकिन इस बार कोरोना के चलते यह संवाद वर्चुअल ही होगा। पीएम ने शुक्रवार को खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
बातचीत में प्रधानमंत्री बेटियों को प्राथमिकता देने जा रहे हैं। कार्यक्रम में पीवी सिंधु ,सानिया मिर्जा ,ध्वजवाहक एमसी मैरीकॉम, मीराबाई चानू, रानी, मनु भाकर ,भवानी देवी ,एलावेनिल, नेत्रा कुमानन, विनेश फोगाट, दीपिका जैसी बेटियों के नाम शामिल है। पीएम उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक मनप्रीत सिंह और समापन समारोह के ध्वजवाहक बजरंग से भी बातचीत करेंगे।
Samiksha
